ईद-उल-अजहा एवं मोहर्रम को लेकर सुवासरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

ईद-उल-अजहा एवं मोहर्रम को लेकर सुवासरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
✍️ पंकज बैरागीसुवासरा। नगर के स्थानीय अस्पताल रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में आगामी पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार, 26 मई 2026 को शाम 5:30 बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल एवं तहसीलदार सुनील पीडीआर के सानिध्य में संपन्न हुआ।
बैठक में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, नगर की सफाई व्यवस्था, ईदगाह स्थल पर पेयजल उपलब्धता, यातायात व्यवस्था एवं मार्गों पर चुने की लाइन मार्किंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर परिषद को सख्त निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना बनाए रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार एकता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक हैं, इसलिए सभी नागरिक मिल-जुलकर इन्हें मनाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा नगर में आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल काला, मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा (देवरिया विजय )एवं गोविंद मेहर, मंडल उपाध्यक्ष अभय जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य किशोर पाटीदार(गुराडिया प्रताप), सभापति रिंकू सोनी, प्रकाश जायसवाल, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमावत, भारत सिंह गुर्जर, राकेश गहलोत, अनिल धनोतिया, अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्त आगे लाओ समिति के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी, कांग्रेस नेता मुबारक मंसूरी, श्याम सिंह चौहान, राजेंद्र सोलंकी, राहुल जैन, मनीष डपकरा, भगवतीलाल मोदी, कृपाल सिंह सोलंकी, रामसिंह मेहर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मगनलाल सूर्यवंशी, अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर रईस सीसगर, अकरम खान, गुड्डू मंसूरी, पत्रकार विनोद पाटीदार, शिवसेना सदस्य अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



