मंदसौर जिलासीतामऊ

रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना पर सीतामऊ जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना पर सीतामऊ जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

 

सीतामऊ – रीवा में 20 मई 2026 को प्रातः लगभग 6 बजे जैन साध्वियों के साथ हुई सड़क दुर्घटना को लेकर सकल जैन समाज सीतामऊ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जैन साध्वियां पदयात्रा (विहार) के दौरान अपने नियमानुसार पैदल जा रही थीं, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 105 पूज्य श्रुतमती माताजी का मौके पर ही देवलोकगमन हो गया, जबकि उपशममति माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार के दौरान देवलोकगमन हो गया।

सकल जैन समाज ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं असहनीय बताते हुए प्रशासन से जैन संत-साध्वियों के विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत अपने धार्मिक नियमों के अनुसार पैदल विहार करते हैं, इसलिए उनके मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है।

समाजजनों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय के नाम प्रेषित किया गया ज्ञापन को तहसीलदार मोहित सीनम द्वारा प्राप्त किया गया। ज्ञापन का वाचन महेंद्र जैन बाबू ने किया। इस अवसर पर सकल जैन समाज सीतामऊ के उपाध्यक्ष पारस भंडारी, पूर्व अध्यक्ष व मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष हेमन्त जैन, सकल जैन समाज पूर्व अध्यक्ष सौरभ ओस्तवाल, विवेक जैन, भूपेंद्र राजगुरु, हेमन्त श्रीमाल, अरविंद जैन (पोरवाल), अजित ओस्तवाल ललित बोहरा, राकेश मोदी, रोहित मोदी, सचिन जैन, गौरव जैन, सौरभ जैन (अप्पू), उत्सव जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}