सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला

अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की प्रादेशिक त्रैमासिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

समाज संगठन, शिक्षा, युवा सहभागिता और सामाजिक एकता पर दिया गया विशेष जोर

मंदसौर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के तत्वावधान में जिला सभा मंदसौर द्वारा आयोजित प्रदेश सभा मध्यप्रदेश की त्रैमासिक बैठक एवं नवगठित जिला कार्यकारिणी व महिला प्रकोष्ठ जिला  कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार 24 मई 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह, राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा एवं महर्षि अंगिरा के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु दयाल बरनेला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभु दयाल देने, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण शर्मा, महासभा के महामंत्री सांवरमल जांगिड़, प्रदेश मंत्री अनिल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल शर्मा, रतनलाल जांगिड़, रतनलाल लाडवा एवं मूलचंद शर्मा बेटमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जांगिड़ समाज प्रतिभा, परिश्रम और संस्कृति का प्रतीक है तथा संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा एवं संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए महिला शक्ति की सहभागिता को भी समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में महिला एवं पुरुष समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा सभागार सामाजिक एकता एवं उत्साह से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में संयोजक शिवकुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुधीर शर्मा एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
अंत में आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनकर लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम को समाज के इतिहास में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}