जावरारतलाम

गंगा दशहरा पर रिंगनोद में पिंगला नदी तट पर पूजा-अर्चना एवं श्रमदान किया 

गंगा दशहरा पर रिंगनोद में पिंगला नदी तट पर पूजा-अर्चना एवं श्रमदान किया

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रिंगनोद नगर में पिंगला नदी तट पर पूजा-अर्चना एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नदी संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश देते हुए उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, उपसरपंच बलराम बैरागी, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया, नायब तहसीलदार वैभव जैन, अटल ग्राम के अभय कोठारी, जन अभियान परिषद अध्यक्ष सुकेश लुनेरिया, सचिव दीपक मालवी, वीरेंद्र सिंह चौहान, बलजीत सिंह, पंच गगन मेहता, ग्राम पंचायत सचिव राजेंद्र रावल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे । सभी ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर नदी स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ श्री बसंतीलाल रायकवार द्वारा दिलाई गई।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}