गरोठमंदसौर जिला
गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ाबुजुर्ग में आइसक्रीम खाने से 13-15 बच्चे बीमार, भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती

गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ाबुजुर्ग में आइसक्रीम खाने से 13-15 बच्चे बीमार, भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती
गरोठ- थाना अंतर्गत कोटड़ाबुजुर्ग में आइसक्रीम खाने के बाद करीब 13 से 15 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत है और मुंह से झाग आने की भी सूचना है।
बीमार सभी बच्चों को तुरंत भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया जा रहा है।
फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी है।