गरोठमंदसौर जिला
नपं अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व में अंजनी नदी का हो रहा कायाकल्प

जन सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम,17 वें दिन दिखने लगा असर, अपने स्वरूप में लौटती अंजनी नदी

गरोठ। नगर के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनता जा रहा अंजनी नदी का कायाकल्प अभियान,अपने 17 वें दिन भी पूरे जोश और जन सहभागिता के साथ निरंतर जारी रहा। इस अभियान का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।नदी का पानी धीरे-धीरे साफ हो रहा है, और वर्षों से जमी गंदगी को व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है। इस जनहितकारी पहल के पीछे नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम के साथ अंजनी नदी अपने स्वरूप कि और लोट रही है। युवा शक्ति और विकासवादी विचारधारा के साथ उन्होंने जिस तरह इस अभियान को गति दी है, वह नगर वासियों के लिए एक मिसाल बनती जा रही है। यह सिर्फ एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है।नपं अध्यक्ष श्री राजेश सेठिया ने अभियान में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से निवेदन करते हुए कहा कि नगर के साथ सभी सार्वजनिक स्थानों को स्वस्छ और सुन्दर बनाना हर नागरिक कि जिम्मेदारी है। खासकर यदि आप कुएं तालाब नदी के साफ सफाई में अपनी भागीदारी करते हैं तो स्वच्छता के साथ जल स्तर बढ़ने स्वच्छ जल गंदगी प्रदुषण से मुक्ति और पशु पक्षियों के पेयजल पर्यावरण का सरंक्षण कि भी भागीदारी होगी। इसलिए नागरिक गण जनप्रतिनिधि समाजसेवी इस मुहिम का हिस्सा बनकर सक्रिय भागीदारी प्रदान करें।



