सतनामध्यप्रदेश

सतना में खाकी की शर्मनाक करतूत सामने आई ,जहां पीड़ित की पत्नी की तलाश के नाम पर पुलिस ने गोवा ट्रिप कर ली

सतना में खाकी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां पीड़ित की पत्नी की तलाश के नाम पर पुलिस ने गोवा ट्रिप कर ली

इतना ही नहीं, उसके पति से 65 हजार रुपए भी खर्च करवा लिए। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिसकर्मियों का दोबारा गोवा घूमने का मन किया और उन्होंने पति पर टिकट बुक करने का दबाव बनाया।

दरअसल, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि बीते 11 मार्च से पत्नी गायब है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने इस केस को छुट्टियां मनाने का जरिया बना लिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पति से इस केस में गोवा कनेक्शन जोड़ दिया और बताया कि उसकी पत्नी की लोकेशन गोवा में मिली है।

इसके बाद पुलिस ने तलाश की आड़ में सफर का खेल शुरू कर दिया। इसका पूरा खर्च उन्होंने पीड़ित पति से वसूल किया जो करीब 65 हजार रुपए था। लेकिन इन सबके बाद भी युवक को उसकी पत्नी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों का एक बार फिर गोवा घूमने का मन कर गया, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित पर टिकट बुक करने का दबाव बनाना शुरू किया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया ‘अगर पत्नी को ढूंढना है तो पैसे खर्च करने होंगे।’

पीड़ित पति ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कराई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बच्चा 3 साल का है, पत्नी के लापता होने के बाद से वह बेहद परेशान है और थाने के चक्कर काट रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}