मल्हारगढ़मंदसौर जिलामांग

बूढा – टकरावद मे रोज लगता जाम सरपंच ने अतिक्रमण हटवाने की तहसीलदार से मांगी मदद

राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते बूढा मे जाम से मील पायेगी मुक्ति या बायपास का झुनझुना ही बजाते रहना पड़ेगा?

बूढा – बादरी – बिल्लोद सड़क बनने के बाद बूढा व टकरावद मे रोज जाम लगता है वजह राजनीतिक हस्तक्षेप व बूढा टकरावद के ज्यादा जागरूक लोगो द्वारा जमीन की क़ीमत समझने के चलते आवश्यकता अनुसार रोड चोडा नहीं करने दिया जिससे जाम लगने के साथ साथ अब तो मारपीट भी होने लगी माननीय ने बायपास का झुनझुना तो पकड़ा दिया लेकिन आजतक लोक निर्माण विभाग तक न सर्वें किया गया ज़ब यह भी तय नहीं हुआ की बायपास किधर बनेगा तो फिर बायपास सड़क बनकर कब तैयार होंगी व कब जाम से मुक्ति मिलेगी

विगत दिन बूढा मे मल्हारगढ़, पिपलिया व नारायणगढ़ क्षेत्र की सडको का तो भूमिपुजन व लोकार्पण हुआ लेकिन बूढा बायपास का भूमिपूजन नहीं होना कही न कही इस सड़क निर्माण मे देरी होना लगती है

ऐसे मे रोज लगते जाम से मुक्ति के लिए बूढा पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए आवेदन तहसीलदार को दिया व पूर्व मे आवेदन देने पर भी कारवाही नहीं करने का आरोप लगाया अब देखते है प्रसासन व जनप्रतिनिधि इस रोज के लगने वाले जाम से निजात दिला पाते या हर जगह पंगू बना प्रसासन फिर आँखे मुंद कर सब देखता रहेगा व जनता परेशान होती रहेगी माननीय को क्या पता की वाहन चालक कितने परेशान है उनके दौरे के दौरान तो पुलिस प्रसासन बड़े वाहन को रोक देता व उनका काफिला निकल जाता फिर उन्हें कैसे वाहन चालकों का दर्ज पता चलेगा

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}