मंदसौर जिलासीतामऊ

श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर 46 वां विश्व कल्याण महायज्ञ व प्रथम सर्व समाज सामूहिक विवाह संपन्न

श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर 46 वां विश्व कल्याण महायज्ञ व प्रथम सर्व समाज सामूहिक विवाह संपन्न

कैलाशपुर (कयामपुर)। गांव के पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार होने वाले पंच कुंडी पंच दिवसीय 46 वां विश्व कल्याण महायज्ञ आचार्य पंडित श्री कन्हैयालाल जी शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोगी पंडितों के द्वारा महा यज्ञ एवं प्रथम सामुहिक विवाह सम्मेलन 24 अप्रैल को संपन्न हुआ। जिसमें पांच जोड़ों ने महायज्ञ में यजमान बनकर आहुतियां दी।

इस वर्ष प्रथम बार महायज्ञ के साथ सर्व समाज का सामूहिक विवाह का आयोजन भी रखा गया जिसमें क्षेत्र एवं अन्य जिलों से छह युगल जोड़ों ने अपने परिवार एवं रिश्तेदारों सहित सम्मिलित होकर वैदिक पद्धति से पंडित श्री सोमेश पांडे एवं उनके सहयोगी पंडितों के द्वारा वैदिक विधि अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। इसमें लगभग 20 धर्म प्रेमियों के द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद स्वरुप विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदान की गई एवं समग्र ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे एवं महायज्ञ और सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न हुआ। इस महा आयोजन में समस्त समाज के ग्राम वासियों एवं आसपास के ग्राम वासियों ने इस महा आयोजन में सहभागिता कर नव विवाहित जोड़ों को शुभ आशीर्वाद प्रदान कर भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कि।

इस महा आयोजन में ग्राम सरपंच जगदीश माली सरकार एवं महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह समिति के सम्माननीय सदस्यों के अथक प्रयासों से यह महा आयोजन सफल रहा।

महा आयोजन में आमंत्रित मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा की महायज्ञ के अवसर पर ऐसा सर्व समाज का सामूहिक आयोजन से समाज में जागृति आती है,भेदभाव समाप्त होता है एवं सर्व समाज एक साथ बैठकर भोजन करते हैं इससे आपसी भाईचारे का संबंध भी मजबूत होता है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। उक्त जानकारी समाजसेवी दिलीप जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दी।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}