आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पखवाड़ा अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पखवाड़ा अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
भानपुरा- आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्म जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सी.एम. राइज स्कूल के समय में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि भानपुरा ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी थे । शिवाजी बंबोरिया ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तत्पश्चात व्याख्यान माला का शुभारंभ आदि गुरु शंकराचार्य के चित्र पर माल्या अर्पण के साथ प्रारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता मुकेश सोलंकी ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए नागा साधुओं की फौज खड़ी करने का काम किया है व चार मठों की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा की गई।
आज के युग में आदिगुरु शंकराचार्य के बारे में नई पीढ़ी नहीं जानती है लेकिन हमारे सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने जो कार्य किया है उसे हमें भूलना नहीं चाहिए।
परामर्शदाता जगदीश मिश्रा ने बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य ने पूरे देश को एकात्मकता के सूत्र में बांधने का काम किया है माता की आज्ञा से उन्होंने जरूर सन्यास लिया था लेकिन अंतिम समय में उन्होंने माता-पिता की सेवा की हैं, आदि गुरु शंकराचार्य ने मंत्रों की रचना कर नर्मदा के उग्र रूप को शांत किया था आदि गुरु शंकराचार्य जी ने देश को एकता के रूप में पिरोने का काम किया था ।
इस अवसर पर परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी, लोकेश कुमार जांगड़े, ललित प्रजापति व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में आभार एमएसडब्ल्यू छात्र देवकीनंदन शर्मा द्वारा माना गया।



