मध्यप्रदेश

लोकायुक्त ने श्रीमती संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया

लोकायुक्त ने श्रीमती संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया

इंदौर- महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर श्रीमती संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास खालवा सेक्टर -लखनपुर बंदी को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

आवेदिका-किरन वाड़िबा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पलासपुर

आरोपिया:-श्रीमती संतोष कोचले पर्यवेक्षक महिला बाल विकास खालवा सेक्टर -लखनपुर बंदी

कुल रिश्वत मांग:-50,000 रुपए, छोटी किस्त के रूप में रिश्वत राशि 4000/- रुपए जप्त

आवेदिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है जिसकी नियुक्ति की एवज में आरोपियों द्वारा कुल 50,000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आवेदिका द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 24.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।

आरोपियों श्रीमती संतोष कोचले को ग्राम पंचायत रोशनी में 4000/- रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री विवेक मिश्रा, श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री शैलेंद्र सिंह बघेल, श्री चेतन सिंह परिहार, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार महिला आरक्षक प्रियंका लोधी एवं अनीता प्रजापति

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर

पता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007

दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}