मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बस्ती में शहरी विकास को मिली रफ्तार, हजारों परिवारों को मिला आशियाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बस्ती में शहरी विकास को मिली रफ्तार, हजारों परिवारों को मिला आशियाना
डूडा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 17,892 आवासों का निर्माण पूर्ण
पीएम स्वनिधि योजना से 9,260 लाभार्थियों को 92.60 लाख रुपये का ऋण देकर स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में पिछले 9 वर्षों में शहरी विकास की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से संचालित योजनाओं ने न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद में कुल 17,892 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इस योजना ने हजारों परिवारों के “अपने घर” के सपने को साकार किया है। पहले जहां कच्चे और अस्थायी घरों में रहने को मजबूर लोग अब पक्के मकानों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, वहीं महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर में भी सुधार आया है।इसके साथ ही, शहरी गरीबों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अहम साबित हुई है। इस योजना के तहत जनपद में 9,260 लाभार्थियों को 92.60 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। इससे रेहड़ी-पटरी, ठेला और छोटे दुकानदारों को अपना काम फिर से शुरू करने और बढ़ाने का अवसर मिला है।इन योजनाओं का असर शहर की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है और बाजारों में रौनक लौटी है। वहीं, शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की रफ्तार भी तेज हुई है।जनपद में आवास और स्वरोजगार दोनों मोर्चों पर हुए इस कार्य ने यह साबित कर दिया है कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। बस्ती अब शहरी विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए एक मजबूत और आत्मनिर्भर शहर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।



