कृषि दर्शनभोपालमध्यप्रदेश

मंडियों में 50 किलो से ज्यादा वजनी बोरी नहीं उठाएंगे हम्माल

मंडियों में 50 किलो से ज्यादा वजनी बोरी नहीं उठाएंगे हम्माल

प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों और 298 उप मंडियों में अब हम्माल 50 किलोग्राम से ज्यादा की बोरियां नहीं उठायेंगे। इसके लिये स्टेट मंडी बोर्ड ने सभी मंडी सचिवों को परिपत्र जारी कर दिया है। अभी हम्माल 100, 90 एवं 80 किग्रा की बोरियां उठा रहे हैं। परिपत्र में कहा गया है कि बोरी के वजन की मात्रा में कमी के दृष्टिगत हम्माल तुलावटी दरों में आनुपातिक बदलाव किया जाये। सभी मंडी समितियों में 50 किग्रा बोरी उठाने की व्यवस्था लागू करने के संबंध में मंडी समिति के साधारण या विशेष सम्मेलन में इसे एजेंडा के रुप में शामिल कर आवश्यक निर्णय लिया जाये। स्टेट मंडी बोर्ड के सभी आंचलिक कार्यालय अपने संभाग अंतर्गत समस्त मंडियों में सम्पन्न उक्त कार्यवाही की रिपोर्ट भेजें तथा जिन मंडियों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाती है, उनके संबंध में अलग से प्रतिवेदन भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}