मल्हारगढ़मंदसौर जिला

अंतर्राज्यिय तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार पिपलियामंडी पुलिस हत्थे चढ़ा, इंदौर केन्द्रीय जेल भेजा

अंतर्राज्यिय तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार पिपलियामंडी पुलिस हत्थे चढ़ा, इंदौर केन्द्रीय जेल भेजा

पिपलियामंडी -जिला पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना द्वारा निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है।

अवैध मादक पदार्थ के तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमति कीर्ति बघेल प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा आदतन अवैध मादक पदार्थ तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 30 साल निवासी सुपड़ा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर (म.प्र.) के विरूद्ध स्वापक औैषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के तहत कार्यवाही कर प्रतिवेदन जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिला दण्डाधिकारी  मंदसौर के माध्यम से आयुक्त महोदय उज्जैन को प्रेषित किया गया था, जिसमें स्वापक औैषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) की धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है , जिसके पालन में आदतन अपराधी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार को आज 12.04.2026 को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया।

श्री विनोद कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के मार्गदर्शन में जिले के सूचीबद्ध अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड का ICJS पोर्टल के माध्यम से अद्यतन किया जा रहा है । उक्त अभियान के तहत थाना स्तर पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के रिकॉर्ड को अद्यतन कर उनका डोजियर निर्मित किया गया है, जिसमें प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 30 साल निवासी सुपड़ा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर (म.प्र.) पर कुल 09 अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें से 05 अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करी के है, जिसमें म.प्र. के जिला मंदसौर एवं राजस्थान के थाना जलोदा जागीर, रठांजना, देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ व थाना निकुम्भ जिला चित्तोड़गढ़, थाना कांकरोली जिला राजसमंद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के अपराध है। आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के अतिरिक्त शेष 04 अपराध लड़ाई झगड़ मारपीट, जान से मारने की धमकी, चोरी व एक्सीडेन्ट से संबंधित है। इस प्रकार आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर बन चुका है।

आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी सुपड़ा का आपराधिक रिकार्ड –

क्र. -थाना ————–अप. क्रमांक ————-धारा

1- कांकरोली जिला राजसमंद राजस्थान- 321/18 8/15 -एनडीपीएस एक्ट

2 -निकुम्भ जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान- 135/19 8/15,29- एनडीपीएस एक्ट

3 -पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर- 302/20 447,294,506- भादवि

4 -पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर -349/21 279, 337 -भादवि

5- पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर- 301/22 379 -भादवि

6 -पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर- 227/23 323,294,506,34 -भादवि एवं 3(2)वीए SCST Act

7 -जलोदा जागीर प्रतापगढ़ राजस्थान- 48/24 8/15 -एनडीपीएस एक्ट

8- रठांजना जिला प्रतापगढ़ राजस्थान -94/25 8/15,29- एनडीपीएस एक्ट

9- देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 127/25 8/15,29- एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि(एम) चन्द्रशेखर बैरागी रीडर पु.अ. मंदसौर, उनि मूलचन्द सिंह धाकड़, प्रआर पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर वसीम खान, आर पवन पाटीदार, आर घनश्याम नागदा, आर जुगल किशोर, आर सुभाष प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}