पक्षियों के लिए जीव जल कलश, सकोरा अभियान चलाया गया
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आलोट द्वारा जीव, जल ,कलश अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए एक परिसर एक सकोरा अभियान चलाया गया जिसमें संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य फिरोज ख़ान महाविद्यालय प्राचार्य ऋषि पाल सहभागिता कर अपने परिसर में सकोरे लगाए व अपने घर भी सकोरे लगाने व प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया।साथ ही विधार्थी परिषद् के सभी पद अधिकारी मौजूद रहे।



