पिपलिया मंडी में बाइक चोरी की वारदात, पुलिस की कमी पर उठे सवाल

पिपलिया मंडी में बाइक चोरी की वारदात, पुलिस की कमी पर उठे सवाल
पिपलिया मंडी।12 नवंबर 2025 कल दोपहर 1:30 बजे पिपलिया मंडी के कृषि उपज मंडी प्रांगण से आमीन हम्माल की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंडी प्रशासन ने सार्वजनिक किया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मंडी प्रांगण में तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वर्तमान में केवल 13 कर्मचारी कार्यरत है ।जबकि नियमानुसार 50 से अधिक का स्टाफ होना चाहिए।इस कमी के कारण मंडी में भी चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं।( पूर्व में भी मंडी प्रांगड़ से कई बडी बड़ी चोरिया भी हो चुकी हे)।हाल ही में विगत दिनों भाजपा नेता गोविंद पोरवाल की दुकान के सामने मुख्य मार्ग से भी विनोद गायरी की बाईक चोरी हो गई थी,जिसका भी आज तक पता नहीं चल पाया हे।स्थानीय नगर वासियों ने बताया कि , “पिपलिया मंडी एक संवेदनशील नगर है, यहाँ से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी विधायक हैं, फिर भी पुलिस बल की कमी से अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा!उपमुख्य मंत्री जी को तुरंत इस नगर में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करवाना चाहिए।
नवागत चौकी प्रभारी भीम सिंह ठाकुर को इस चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्हें हाल ही में माइक वन के आदेश पर यहाँ नियुक्त किया गया है,लेकिन अभी तक उनका कार्यभार पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ और चोरों ने कमाल दिखा दिया!देखना हे भीम सिंह यहां होने वाले अपराध पर कितना अंकुश लगा पाने के साथ क्या कार्यवाही कर पाते हे? नगर वासियों ने उपमुख्यमंत्री जी से अब इस मामले में अधिक पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि पिपलिया मंडी को शांति और सुरक्षा का गढ़ बनाया जा सके।
===============


