मंदसौर जिलासीतामऊ
12 को करंडिया में हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं किया भूमि पूजन

12 को करंडिया में हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं किया भूमि पूजन
तितरोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर अब हिंदू धर्म प्रेमी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। मंदसौर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में मण्डल स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में सीतामऊ खंड के ढीकनिया मंडल के ग्राम ढिकनिया करंडिया लोगनी पारसी के हिंदू समाज जनों द्वारा ग्राम करंडिया में 12 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर समाज जनों द्वारा 01 जनवरी गुरुवार को आज ध्वज स्थापना भूमि पूजन कर हिंदू सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ की।



