
मा वि /प्रा वि आक्या कलां विद्यालय का ओलंपियाड में पूरे ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा
शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय आक्या कलां के छात्रों का जिला स्तरीय ओलंपियाड हेतु प्रथम चरण का परिणाम पूरे आलोट ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा व विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रानू डोडिया व रितु सैन ने पांच-पांच विषयों में अंशिका ने तीन विषयों तथा छात्र रित्विक आंजना ने चार विषय अरविंद दो विषय रोहित तथा आयुष ने एक- एक विषय में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें पुरस्कृत किया गया। बीआर सी सी प्रहलाद सरोनिया बी ए सी मोहन जोशी, रघुनंदन अरोड़ा संकुल प्राचार्य विनोद शर्मा जन शिक्षक दिनेश पांचाल व मनीष हाड़ा ,संस्था प्रधान वर्षा कुशवाह एवं किरण शर्मा, शिक्षिका नजमा मंसूरी, शिक्षक संजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा, प्रकाश सोनार्थी ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई एवं पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



