
शा. बा. उ. मा. विद्यालय ताल के छात्रों ने आई टी आई कालेज एवं सोलर एनर्जी प्लांट का भ्रमण किया भ्रमण
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के व्यवसायिक शिक्षा के आईटी और और एग्रीकल्चर के छात्रों को को ITI कॉलेज आलोट और सोलर एनर्जी प्लान्ट आलोट का भ्रमण करा या गया।
आईटी विषय के व्यवसायिक प्रशिक्षक मोहम्मद असलम द्वारा आलोट में ITI में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया जहां कंप्यूटर से संबंधित कार्य की जानकारी दी गई । जिसमें ITI के प्राचार्य दिलीप पराते एवं अरूण धवन के द्वारा सभी ट्रेडों की जानकारी दी गई तथा ITI में एडमिशन कैसे होता है। कौन कौन से ट्रेड कितने वर्ष के होते है। भविष्य में आगे क्या स्कोप है की जानकारी दी गई ।कंप्यूटर विषय में अपना भविष्य कैसे बनाएं की जानकारी भी छात्रों को दी गई। इसके बाद छात्रों ने गोगापुर रोड स्थित सोलर प्लांट पर जाकर सोलर पैनल से बन रही विद्युत उर्जा की जानकारी ली। कारूलाल माली , व्यावसायिक शिक्षक मोहम्मद असलम, जितेंद्र राठौड़, ताराचंद पाटीदार आदि ने छात्रों को आवश्यक जानकारी दी।उक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई।



