गरोठमंदसौर जिला

शामगढ़ में यूरिया की कमी से किसानों कि नाराजगी, एक घंटे तक गरोठ रोड रहा जाम 

शामगढ़ में यूरिया की कमी से किसानों कि नाराजगी, एक घंटे तक गरोठ रोड रहा जाम 

गरोठ/शामगढ़। क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा आज खुलकर सामने आया। सोमवार से लगातार लाइन में लगने के बावजूद भी उन्हें यूरिया नहीं मिल रहा था। इसी विरोध के चलते किसानों ने शुक्रवार को शामगढ़–गरोठ रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

किसानों का आरोप था कि स्थानीय किसानों को नजरअंदाज कर बाहर के किसानों को यूरिया दिया जा रहा है। साथ ही अपने परिचितों और चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता से खाद वितरण किया जा रहा है। वितरण व्यवस्था में भारी अनियमितता और कोताही बरते जाने के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता ही गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, शामगढ़ नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

इसी दौरान किसानों के बुलावे पर कांग्रेस नेता जगदीश मेहता, विजय मुजावदिया और टाइगर फोर्स के राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। इन नेताओं ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।

बातचीत के बाद जिला विपणन अधिकारी गरिमा सैंगर के निदेशानुसार कृषि विस्तार अधिकारी बंशीलाल रारोतीया ने किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार से यूरिया खाद का नियमित और पारदर्शी वितरण शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।

किसानों ने चेतावनी दी है, कि यदि वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे पुनः बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}