अपराधनीमचमध्यप्रदेश

कार का कांच फोड़ा और 1.70 लाख रूपयों से भरा बैग ले उडे बदमाश!

कार का कांच फोड़ा और 1.70 लाख रूपयों से भरा बैग ले उडे बदमाश!

नीमच। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे कमल चौक के पास लूट की घटना हुई। वाहन मालिक हषवर्धन राठौर मॉर्डन फूटवेयर पर जूतें लेने के लिए रोड की साईड में कार खडी कर गया था, इस बीच तीन चार बदमाश आए, ड्रायवर साईड से कार का कांच फोडा और अंदर रखे रूपयों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना से कमल चौक पर अफरा—तफरी मच गई। सीएसपी सुश्री किरण चौहान मौके पर पहुंची। इधर पुलिस ने शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है।

बैग में थी 1 लाख 70 हजार रूपए की राशि—

शहर के इंदिरा नगर में स्थित नीमच नैत्रालय से कलेक्शन लेकर हर्षवर्धन अपने घर जा रहा था, इस बीच जूतें लेने के लिए वह कमल चौक रूक गया। कार खडी कर वह दुकान के अंदर पहुंचा ही था कि धडाम कर कांच फोडने की अवाज आई, वह आया तब तो बदमाश रूपए से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में दिनभर के कलेक्शन के 1 लाख 70 हजार रूपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की धरपकड के लिए टीमें बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}