मल्हारगढ़मंदसौर जिला

बरखेड़ा देव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

बरखेड़ा देव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई

——————

महेश मरेठा — भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बरखेड़ा देव बूथ क्रमांक 6 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके अंत्योदय के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी नीरज जोशी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि केपी बन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारधारा और एकात्म मानववाद की अवधारणा पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय जी का दर्शन अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा और संगठन के लिए समर्पित कर दिया, जो आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति के जयघोष और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}