मध्यप्रदेशसीतामऊ

लाड़ली लक्ष्मी पथ हुआ महाराणा प्रताप चौराहे से शिवाजी चौराहा तक का सड़क मार्ग, सीतामऊ परिषद ने किया प्रस्ताव पारित 

*********************************

सीतामऊ। नगर परिषद बनने के पहले साल में ही नगर के आठ प्रमुख जगहों के नाम बदलकर उनकी पहचान बदल दी गई है, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत व उनकी टीम की कार्यकारिणी ने चौराहों, मार्गो एव बस्तियों के नाम बदलाव के प्रस्ताव को पास कर दिया है। परिषद ने नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं मार्गो के पुराने नामो में परिवर्तन कर उनका नामकरण वीर योद्धाओं व संतो के नाम से कर दिया है।

गौरतलब है कि छोटी काशी के नाम से विख्यात सीतामऊ नगर में अब चौक चौराहो, गलियों, बाजारो व बस्तियों के नामों में बदलाव किए गए है जिसमे कसाई गली का नाम परिवर्तित कर संत रविदास मार्ग किया गया है ऐसे ही महाराणा प्रताप चौराहे से वीर शिवाजी चौराहे तक के मार्ग को अब लाडली लक्ष्मी पथ के नाम से जाना जाएगा, सीतामऊ की अरगड़ा बस्ती का भी अब नया नाम अयोध्या नगर किया गया है, तालाब चौक को अब नर्मदेश्वर महादेव चौक पुकारा जाएगा, आजाद चौक को चंद्रशेखर आजाद चौक, ओर सनसिटी से काशीनगरी मार्ग को अब राजा टोडरमल मार्ग ओर सीतामऊ के सबसे व्यवस्तम चौराहा लदुना चौराहा अब महाराणा प्रताप चौराहे के नाम से जाना जाएगा।

जिस प्रकार से मनोज शुक्ला के अध्यक्ष बनने के बाद से ही नगर में स्वछता अभियान को महत्त्व दिया जा रहा है वही नगर के चौक चौराहो को भी सुंदर एव आकर्षक बनाया जा रहा है ऐसे में सीतामऊ नगर परिषद द्वारा नगर के चौक चौराहो ओर मार्गो का नामकरण वीर योद्धाओ व संतो के नाम से कर एक बार फिर चौक चौराहों की सुर्खियां बटोरी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}