नीमच

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत पालसोड़ा में कार्यक्रम संपन्न

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत पालसोड़ा में कार्यक्रम संपन्न

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नीमच द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा द्वारा “ग्रामोदय से अभ्युद”अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर गांव में सार्वजनिक स्थान पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आप सभी के सहयोग से स्वच्छता अभियान,पर्यावरण अभियान पर भी ग्राम पंचायत कार्य कर रही हैं ।स्वास्थ्य विभाग की ओर से ममता पाटीदार ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घरों के आसपास सफाई रखें,पानी की टंकियां के नियमित सफाई करें,और अगर कोई बीमार दिखे तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जांच क्षेत्र भेजें ।इस अवसर पर जीबीएस बीमारी के लक्षणों के बारे में ग्रामीणों को बताया एवं उसे कैसे बचा जा सकता है उसके बारे में उपाय बताएं ।यह अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों पर स्वालंबन,पर्यावरण जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान,शिक्षा जल संरक्षण पर विचार रखे गए ।एवं शासन की योजनाएं जन-जन एव घर तक पहुंचाने हेतु सभी को जानकारी दी गई ।इस अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास ग्राम विकास समिति सचिव सत्यनारायण राठौर ने किया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव महेश शर्मा,पटवारी राजमल नागदा,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष समरथ सेन,ललित उपाध्याय,अनिल राठौर, सत्यनारायण सेन,रवि जाट लाला,गोपाल साहू,आशा कार्यकर्ता योगीता बंजारिया,सहित ग्रामवासी एवं स्वास्थ्य विभाग,एवं समिति सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}