समाचार मध्यप्रदेश नीमच 13 दिसंबर 2025 शनिवार

नीमच जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक – यूरिया की नहीं है कोई कमी
नीमच 12 दिसम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले में रबी 2024-25 में 12 दिसम्बर 2025 की स्थिति में कुल 11 हजार 79 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें यूरिया 4109 मिट्रीक टन, डी.ए.पी. 1190 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.716 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1758 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3307 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्ध है।
उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। नीमच में यूरिया की एक रैंक लगी हुई है और एक रैंक जल्दी ही लगने वाली है। साथ ही कोटा से भी सड़क मार्ग द्वारा उर्वरक की आपूर्ति जिले में हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है।
koooooooooóoooooooooi
नीमच में आज साप्ताहिक जैविक हाट बाजार लगेगा
नीमच 12 दिसम्बर 2025, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन, नगरपालिका एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में साप्ताहिक जैविक हाट (बाजार) जिला मुख्यालय नीमच पर लगाया जा रहा है।
साप्ताहिक जैविक हाट (बाजार) आज 13 दिसम्बर 2025, शनिवार, को दशहरा मैदान (टाउन-हाल) के पास प्रातः 10.30 बजे से लगाया जा रहा है। जैविक हाट बाजार में दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री सब्जिया, फल, अनाज एवं दाले, मसाले एवं अन्य जैविक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगें।
उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल ने जिले के नागरिकों से जैविक हाट (बाजार) में उपस्थित होकर अपनी दैनिक आवश्यकता की खाद्य सामग्री को क्रय कर जैविक खेती को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करने का आगृह किया है।
///////////////////////////
”आपकी पूंजी आपका अधिकार” विशेष शिविर सम्पन्न
11 बैंकों के 51 निष्क्रीय खातों में 38 लाख रूपये का निराकरण
नीमच 12 दिसम्बर 2025, राज्य स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति के निर्देशानुसार ‘आपकी पूंजी, ‘आपका अधिकार’ के तहत जिला अग्रणी बैंक, नीमच द्वारा शुक्रवार 12 दिसम्बर 2025 को डीईए फंड के निपटान के लिए फोर ज़ीरो चौराहा (नीमच) पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में स्टेट बैंक दशहरा मैदान के मुख्य प्रबंधक श्री सत्यवान मेहरा ने बताया, कि 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले के सभी ब्लॉक में महत्वपूर्ण जगहों पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में निष्क्रीय खातों का तीव्र गति से निपटान किया जावेगा, जो पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय हैं। इस शिविर में 11 बैंक शाखाओं के 51 (DEAF) निष्क्रीय खातों में 38 लाख रूपये की राशि का निराकरण किया गया है। यह जानकारी एलडीएम श्री शिशांतु शेखर ने दी है।
=================.
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में
91 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित
नीमच 12 दिसम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में कुल 91 हजार 100 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज उत्खन्नकर्ता राधेश्याम पिता गोपाल बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा दडोली तहसील जावद द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 18000 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 18 हजार रूपये इस प्रकार कुल. 36000 रूपए की शास्ति अधिरोपित की है। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 36000 रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन जे.सी.बी.- एम.पी.44-जी.ए.0506 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज सर्वेयर द्वारा 9 दिसम्बर 2025 को ग्राम दडोली तहसील जावद के आकस्मिक भ्रमण के दौरान सर्वे नवम्बर 262 पर जे.सी.बी. द्वारा अवैध रूप से उत्खन्न करना पाए जाने पर जे.सी.बी. वाहन जप्त कर,पुलिस चौकी डीकेन की अभिरक्षा में रखी गई तथा अवैध उत्खन्नकर्ता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।
इसी तरह अन्य प्रकरण में कलेक्टर द्वारा खनिज के अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक विनोद पिता राजू बंजारा निवासी जनकपुर पर कुल 26 हजार 500 रूपये एवं खण्डा का अवैध परिवहन करने पर वाहन मालिक प्रकाशचंद पिता भूरालाल माली निवासी मंडा, गुलफरोशान चित्तौडगढ़ पर कुल 28 हजार 600 रूपये की अर्थशास्ति अधिआरोपित की गई है।
///////////////////////////
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में
91 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित
नीमच 12 दिसम्बर 2025, कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में कुल 91 हजार 100 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज उत्खन्नकर्ता राधेश्याम पिता गोपाल बंजारा निवासी लक्ष्मीपुरा दडोली तहसील जावद द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 18000 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 18 हजार रूपये इस प्रकार कुल. 36000 रूपए की शास्ति अधिरोपित की है। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 36000 रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन जे.सी.बी.- एम.पी.44-जी.ए.0506 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज सर्वेयर द्वार 15 दिसम्बर 2025 को ग्राम दडोली तहसील जावद के आकस्मिक भ्रमण के दौरान सर्वे नवम्बर 262 पर जे.सी.बी. द्वारा अवैध रूप से उत्खन्न करना पाए जाने पर जे.सी.बी. वाहन जप्त कर,पुलिस चौकी डीकेन की अभिरक्षा में रखी गई तथा अवैध उत्खन्नकर्ता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।
इसी तरह अन्य प्रकरण में कलेक्टर द्वारा खनिज के अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक विनोद पिता राजू बंजारा निवासी जनकपुर पर कुल 26 हजार 500 रूपये एवं खण्डा का अवैध परिवहन करने पर वाहन मालिक प्रकाशचंद पिता भूरालाल माली निवासी मंडा, गुलफरोशान चित्तौडगढ़ पर कुल 28 हजार 600 रूपये की अर्थशास्ति अधिआरोपित की गई है।
//=====…….==========
एडीएम श्री कलेश ने उज्जवला योजना की समीक्षा की
सभी पात्र परिवारों को लाभांवित करने के निर्देश दिए
नीमच 12 दिसम्बर 2025, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के संबंध में प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई हैं, बैठक आपूर्ति अधिकारी, जिला उज्जवला नोडल अधिकारी, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जिले के एजेंसी संचालक उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री कलेश ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया, कि वे पूर्व से प्राप्त आवेदकों से संपर्क कर उनकी ईकेवायसी कार्य पूर्ण करें तथा ऐसे क्षेत्र जहां वर्तमान में गैस कनेक्शन की संख्या कम हैं, वहां नियमित शिविर आयोजित कर प्रचार-प्रसार करे और उक्त योजना के फॉर्म भरकर कनेक्शन जारी करें। जिले में समस्त गैस एजेंसी संचालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों में योजना के प्रचार-प्रसार के बैनर लगाए। कनेक्शन वितरण की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखे तथा लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों, इसका विशेष ध्यान रखे।
जिले के सभी ऐसे पात्र परिवार जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, तथा उज्जवला योजना के मापदंडों को पूरा करते हैं, वे उक्त योजना का लाभ लेने अपने साथ पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, परिवार समग्र आईडी, आवेदक और परिवार के समस्त वयस्क सदस्यों को आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रतिलिपि एवं अभाव घोषणा पत्र के साथ नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर, अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
स्वास्थ्य टीम द्वारा झातला में अवैध क्लिनिक सील
नीमच 12 दिसम्बर 2025, ग्राम झातला में डॉ.बलवीर सिंह राठौड़ द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालन की शिकायत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को प्रस्तुत की गई थी, उक्त शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत के निर्देशानुसार निरीक्षण दल का गठन किया गया। इस निरीक्षण दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. सिसोदिया एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहन मुजाल्दे द्वारा ग्राम झातला में उपस्थित होकर डॉ.बलवीर सिह राठोर का क्लिनिक सील किया गया।
उक्त प्रकरण में संबंधी डॉ.के विरुद्ध एफआईआर सिंगोली थाने में दर्ज कर, आगामी कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रेषित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत ने दी है।
=========..
पशुपालन विभाग द्वारा मैत्रियों के प्रमाण पत्र निरस्त
नीमच 12 दिसम्बर 2025, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर मैत्री को प्रशिक्षित किया गया है, उन्हें कृत्रिम गर्भाधान, गर्भपरीक्षण एवं विभाग की नस्ल सुधार की अन्य गतिविधियों हेतु कार्य करना होता है। जिले में 225 से अधिक मैत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाण-पत्र के साथ अन्य सामग्री निःशुल्क प्रदान की गई है। कृत्रिम गर्भाधान हेतु इन्हें निःशुल्क वीर्य एवं तरल नत्रजन प्रदान की जा रही है। अन्य विभागीय गतिविधियों में जैसे टीकाकरण, दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान आदि में कार्य करने पर कृत्रिम गर्भाधान व अन्य कार्यो का शासन के निर्देशानुसार मानदेय का भुगतान भी किया जाता रहा है।
जिले के मैत्रीयों क्रमश: राहुल पाटीदार केलुखेड़ा, तुलसीराम धनगर पिपलोन, गिरीश मेघवाल, लासुर, अंकित सोनी मोरवन, मोहनसिंह राजपूत पलासिया, अनिल सुरावत आमद, मनीष पाटीदार बर्डिया, एवं सोनू धनगर खड़ावदा जो अन्य रोजगार में चले गए है या अन्य कारण से उक्त कार्य नहीं कर रहे थे, उनके प्रमाण-पत्र निरस्त कर, प्रदायित सामग्री वापस प्राप्त कर ली गई है। ये मैत्री अब कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण या प्रारम्भिक उपचार नहीं कर सकेगे और करते पाए गए तो उनके विरूद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।
उपसंचालक डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि 20 मैत्री ने कार्य करने की सहमति प्रदान की है। उन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान कर कार्य प्रारम्भ करवाया गया है। 41 मैत्री जो कार्य करने के इच्छुक नहीं है। उनके प्रमाण पत्र निरस्त करने एवं सामग्री जमा करवाने की कार्यवाही प्रचलन में है। डॉ.पाटीदार ने बताया, कि आगामी समय में इनके स्थान पर नवीन शिक्षित युवा बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्रदान कर, स्थानीय स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता तैयार किए जायेगे।
===..=================
कृषि विभाग द्वारा मेसर्स धाकड़ कृषि सेवा केंद्र कंजार्डा का कीटनाशी पंजीयन निलंबित
नीमच 12 दिसम्बर 2025, उप संचालक कृषि नीमच द्वारा कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत मेसर्स धाकड़ कृषि सेवा केंद्र, चौकडी रोड़, कंजार्डा का कीटनाशी पंजीयन क्र.आर.एस./432/1427/7/2020 तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
कृषि विभाग द्वारा मैसर्स धाकड़ कृषि सेवा केंद्र से लिया गया नमूना प्रयोगशाला से प्राप्त प्रतिवेदन में अमानक पाया गया। कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक अधिनियम, 1968 की धारा-18 के उल्लंघन होने पर अमानक कीटनाशक लॉट को तत्काल प्रभाव से जिले में क्रय, विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित करते हुए, कीटनाशक विक्रेता एवं कीटनाशक उत्पादक कंपनी को अमानक कीटनाशक के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर, पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। कीटनाशक विक्रेता द्वारा प्रस्तुत कारण बताओं सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने एवं कीटनाशक उत्पादक कंपनी द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्यवाही की गई।
====================
एडीएम श्री कलेश ने उज्जवला योजना की समीक्षा की
सभी पात्र परिवारों को लाभांवित करने के निर्देश दिए
नीमच 12 दिसम्बर 2025, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के संबंध में प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित की गई हैं, बैठक आपूर्ति अधिकारी, जिला उज्जवला नोडल अधिकारी, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जिले के एजेंसी संचालक उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री कलेश ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया, कि वे पूर्व से प्राप्त आवेदकों से संपर्क कर उनकी ईकेवायसी कार्य पूर्ण करें तथा ऐसे क्षेत्र जहां वर्तमान में गैस कनेक्शन की संख्या कम हैं, वहां नियमित शिविर आयोजित कर प्रचार-प्रसार करे और उक्त योजना के फॉर्म भरकर कनेक्शन जारी करें। जिले में समस्त गैस एजेंसी संचालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों में योजना के प्रचार-प्रसार के बैनर लगाए। कनेक्शन वितरण की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखे तथा लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों, इसका विशेष ध्यान रखे।
जिले के सभी ऐसे पात्र परिवार जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, तथा उज्जवला योजना के मापदंडों को पूरा करते हैं, वे उक्त योजना का लाभ लेने अपने साथ पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, परिवार समग्र आईडी, आवेदक और परिवार के समस्त वयस्क सदस्यों को आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रतिलिपि एवं अभाव घोषणा पत्र के साथ नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर, अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।
=========…/
स्वास्थ विभाग द्वारा शीतघात से बचाव के लिए एडवायजरी जारी
नीमच 12 दिसम्बर 2025, प्रायः यह देखा गया है, कि माह दिसम्बर से जनवरी के मध्य प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप तीव्र होता है। जिससे 60 बर्ष से अधिक के वृद्वजनो तथा 5 बर्ष के कम के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओ, खेतो में काम करने वाले तथा श्रमिको एंव खुले स्थानो पर रहने वाले घुमंतु लोगो में शीतलहर का तीव्र असर देखा गया है तथा इन व्यक्यिो के स्वास्थ्य में परिवर्तन आते है।
शीतघात से बचाव के उपाय पर्याप्त मात्रा के गर्म तथा उनी वस्त्र पहने सिर, छाती, पीठ तथा हाथ, पैरो के ढ़ककर रखे। बुजर्ग छोटे बच्चें रोगी तथा गर्भवती महिलाओं के अत्यधिक सर्दी में बिना किसी कारण के घर से बाहर ज्यादा समय न रखें। पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित आहार व विटामीन-सी युक्तफल और सब्जियों का सेवन करे तथा नियमित रूप से गर्म तथा तरल पदार्थो का सेवन करें। खुले स्थानों पर रहने वाले व्यक्तियो को शासकीय रात्री विश्रामाल्यो में ठहरने हेतु प्रेरित करें। अत्यधिक ठंड के कारण होने वाले हाईपोथर्मिया, कंपकपी आना, बोलने में कठिनाई होना, नींद आना, मांसपेशियो में अकड़न, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक कमजोरी तथा बेहोशी आने जैसे लक्षणो के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगी का समुचित उपचार करवाए।
किसी भी प्रकार के ठंड के कारण होने वाले रोगो के बारे में तत्काल नजदीकी चिकित्सालय से सम्पर्क करें। आवश्यकता पड़ने पर 108 एम्बुलेस की सहायता प्राप्त कर रोगी को जल्द से जल्द उपचारित कराऐ। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत ने दी हैं।
=============.
आई.टी.आई.रामपुरा में केम्पस प्लेसमेंट 15 को
नीमच 12 दिसम्बर 2025, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रामपुरा नीमच में केम्पस प्लेसमेंट ड्राईव 15 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य श्री एस.एस.डाबर ने बताया, कि आई.टी.आई.में 15 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से आयोजित इस केम्पस ड्राईव में टाटा पेसेन्जर इलेक्ट्रीक मोबाईल लिमिटेड़ गुजराज द्वारा फिटर मशीनिस्ट इलेक्ट्रिशियन टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स आदि ट्रेडो में उत्तीर्ण एवं 12वीं उत्तीर्ण, एवं 10वीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ उर्त्तीण, आई.टी.आई. डिप्लोमा 60 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण, उम्मीदवार भाग ले सकते है। आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजो एवं 2 फोटो के साथ इस प्लेसमेंट ड्राईव में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते है।
स.क्र./2272/96/मालवीय/