पीपीगंज अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण
गोरखपुर पीपीगंज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के सहयोग से पौधरोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के प्रभारी डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज में कई पौधे लगाए गए, जो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को प्रोत्साहित करेंगे।स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. स्मिता ने बताया, “पौधरोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।” कार्यक्रम में फार्मासिस्ट रेनू चौहान, एलटी दिनेश चौरसिया, शोभा चौधरी, वार्ड बॉय जीतई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।