सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा में आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न


प्रातः कालीन गतिविधियों में योग आसन प्राणायाम एवं शारीरिक समता का अभ्यास किया गया। उसके बाद प्रार्थना एवं वंदना का अभ्यास हुआ।
वर्ग के उद्घाटन सत्र में विवेकानंद शिक्षण समिति सुवासरा के सचिव श्री पुरुषोत्तम व्यास द्वारा मां सरस्वती प्रणव अक्षर ॐ तथा भारत माता की वंदना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष यादव,प्रधानाचार्य श्री सुनील सोनी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री व्यास ने शिक्षण कार्यों में गुणवत्ता लाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उनके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नमंति फलिनो वृक्षा:, नमंति गुणिनो जना:।
शुष्कवृक्षाश्च् मूर्खाश्च, न नमंति कदाचन।
उक्त श्लोक के माध्यम से श्री यादव ने अपने व्यवहार में मधुरता एवं गुणों में सुधार, वाणी में सरलता एवं स्वयं का व्यक्तित्व विकास करने हेतु मार्गदर्शित किया।
माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा पालन करने से हमारे जीवन का कल्याण हो जाता है। हमें प्रतिदिन अपने छोटे भैया बहिनों को आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध करवाना चाहिए जिससे वह भविष्य में भारत माता के उत्थान के लिए अपना योगदान दे सके।
इसके पश्चात सभी आचार्य/ दीदीयों ने सामूहिक भोजन किया। शिक्षण सत्र में प्रशिक्षित आचार्य दीदी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित पंचपदी आधारित पाठ योजना समझाइश गई तथा अगले सत्र में सभी आचार्यों /दीदीयों दीदी द्वारा एक-एक आदर्श पाठ योजना का निर्माण कर उनका प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके पश्चात विमर्श सत्र में प्राचार्य द्वारा जुलाई माह की योजना बताई गई। अंत में कल्याण मंत्र के साथ वर्ग का समापन हुआ।