
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
जड़वासा में चार धाम तीर्थ यात्रा से आए श्रद्धालुओं का ग्रामीण जन ने किया स्वागत
ढोढर। रतलाम जिले के गांव जड़वासा मैं श्री सांवलिया यात्रा संघ जड़वासा बस द्वारा श्रद्धालुओं को यात्रा करवाई एक महीने की चार धाम तीर्थ यात्रा से लौट कर आए श्रद्धालुओं का ग्रामीण जनों ने किया स्वागत एक महीने की यात्रा संपूर्ण कर रविवार की देर शाम तक अपने गांव पहुंचे जहां पर सर्वप्रथम 34 यात्रियों ने पंतवारी माता की पूजा चना कर ढोल डीजे के साथ गांव में महा शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में जगह-जगह महिलाओं ने भजन कीर्तन पर नृत्य गरबा रास किया गया एवं ग्रामीण जनों ने श्रद्धालुओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया एक दूसरे को गले मिलकर खुशी जाहिर की पंवारी माता से डीजे के साथ यात्रा गांव के श्री राम जानकी मंदिर पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान को पुष्प माला पहनाकर दर्शन प्राप्त किए एवं वहां से प्रस्थान होते हुए पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंचे जहां पर बालाजी के दर्शन कर श्रद्धालु अपने घर की ओर लौटे तीर्थ यात्रा एजेंट पंकजदास ने बताया कि गांव जडवासा से 34 यात्रीगण शामिल थे जिसमें चार धाम यात्रा एवं बद्रीनाथ के दर्शन प्राप्त करवाए गांव के वरिष्ठ नागरिक गोपाल सेठ कुमावत ने बताया कि सोमवार सुबह पंचमुखी बालाजी मंदिर पर भव्य भंडारा भोजन प्रसाद का आयोजन भी हुआ जिसमें श्रद्धालु एवं ग्रामीणजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।



