“भारतीय संस्कृति का ज्ञान एवं विज्ञान तथा उपलब्धियां” पुस्तक का लोकार्पण

“भारतीय संस्कृति का ज्ञान एवं विज्ञान तथा उपलब्धियां” पुस्तक का लोकार्पण
अखिल भारतीय स्वदेशी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश पोरवाल के द्वारा शोध एवं संवर्धित की गई 204 पेज की रंगीन पुस्तक “भारतीय संस्कृति का ज्ञान एवं विज्ञान तथा उपलब्धियां” पुस्तक का लोकार्पण देश के राजनेता केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर विराट स्वदेशी हॉट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के CEO श्री प्रणम्य पोरवाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने तीन दिन के दिली प्रवास के दौरान पोरवाल ने कृषि विभाग भारत एवं ICAR पूसा, के कई टाप मोस्ट अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से भेंट कर उन्हें सम्पूर्ण प्राकृतिक खेती से 80 प्रतिशत पानी की बचत के तरीके बताए । प्राकृतिक खेती की आदर्श बेड पद्धति से डेमो सहित प्रेजेंटेशन दिए तथा विस्तृत समझाए। जिसके अनुपालन हेतु रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। इसके अनुपालन की भी रूप रेखा तैयार की गई।