मंदसौर जिलासीतामऊ

151 दीप प्रज्वलित कर मनाया बावङी उत्सव

 

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ने कयामपुर में भजन संध्या कर की गंगा आरती

कयामपुर/ सीतामऊ। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मंदसौर जिले के प्रत्येक विकासखंड में भी बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये। सीतामऊ विकासखण्ड सेक्टर क्रमांक 1 कयामपुर में प्रसिद्ध ओखाबावजी की प्राचीन बावड़ी पर 151 दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के पश्चात बावड़ी उत्सव को लेकर गंगा आरती की गई। वावङी उत्सव में ग्राम पंचायत कयामपुर के सरपंच जगदीश माली (सरकार),आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष तुलसीराम राठौड़, शिक्षक दुर्गाशंकर शर्मा, निर्भयराम प्रजापत,मुकेश कुमार गोङ,ङा.गोविंद सोनी,विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ,हेमंत गौङ,चरणसिंह चौहान, मंगला बैरागी,सत्यनारायण प्रजापत, नवांकुर संस्था जन जागरण विकास समिति कयामपुर के अध्यक्ष दिलीप भटनागर,नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति के कार्यकर्ता धारणा गंधर्व,खुशी समृद्धी विकास ओर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रजनीश शर्मा,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ता निशा गोङ,राहुल धनगर, किशन विश्वकर्मा ने गंगा आरती की।सामाजिक कार्यकर्ता एस.एन.गवरिया,मदन धनगर, विनोद प्रजापत,राहुल धनगर, जयसिंह कुशवाह बाबूलाल माली,हरिओम विश्वकर्मा,विनोद मेघवाल सहित माता बहने एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम गंधर्व ने किया। आभार दिलीप भटनागर ने माना। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बावड़ी पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्माला पहनाकर किया गया। साथ ही प्राचीन बावड़ी के आसपास 11 से अधिक भेरुजी का स्थान है जिन पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}