नई दिल्लीदेश

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा से शिष्टाचार भेंट

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा से शिष्टाचार भेंट

दिल्ली डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा से शिष्टाचार भेंट की। मंजींदर सिंह सिरसा खाद्य, आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दिल्ली के प्रदूषण, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। डॉ. मिश्रा ने प्रदूषण नियंत्रण और हरित विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिन्हें मंजींदर सिंह सिरसा ने गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी सराहना की।मंजींदर सिंह सिरसा ने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने के सपने को साकार करेगी। वहीं, डॉ. मिश्रा ने दिल्ली सरकार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनमुद्दों को धैर्य और गंभीरता से सुलझाने का उनका प्रयास अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}