विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पौधारोपण की शुरुआत

============
विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पौधारोपण की शुरुआत
मंदसौर-अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदसौर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र उदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल देवास, राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश घाटिया, जगदीश जी मंडवारिया, पोरवाल महासभा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता मोया, संजय पोरवाल, सुनील पोरवाल सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदिया ने बताया कि अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन पूरे मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न नगर इकाइयों के माध्यम से पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारी पौधारोपण करेंगे। पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने बताया कि आज हमें पोधारोपण की महती आवशयक्ता है क्योंकी पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है पौधे हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं बल्कि कई प्रकार की जड़ी बूटी और फल भी प्रदान करते हैं।