ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 फ़रवरी 2023 सोमवार का राशिफल

===========000000=============

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 फ़रवरी 2023 सोमवार का राशिफल


-ज्योतिषाचार्य
पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720


=====================
मेष : – आज का दिन संतोष पूर्वक व्यतीत होगा। कम आय भी संतुष्ट रहेंगे, लेकिन कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें।
=======================
वृषभ:- सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनोरंजक कार्यों में लगे रहेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी गतिविधियों में समय नए ना करें।
====================
मिथुन :- शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देना अनिवार्य है। कार्यक्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, दिनचर्या परिवर्तित हो सकती है। कम बोलने का प्रयास करें।
======================
कर्क : -आज का दिन काफी अच्छा रहेगा सेहत अच्छी रहेगी, भाग्य साथ मजबूत रहेगा जिससे आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।
=====================
सिंह :- गृहस्थी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे, दिनचर्या परिवर्तित रहेगी। पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन खर्च बढ़ सकता है। विचार अवश्य करें।
=====================
कन्या :- बाहरी लोगों से मिलना जुलना अधिक होगा। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक थकावट बनी रहेगी।
=========================
तुला:- आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, आपके द्वारा किए गए व्यवसायिक प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन साथ ही ऐसी घटना घटित हो सकती है।
=======================
वृश्चिक:- आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, घर एवं बाहर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुखों में कमी आ सकती है। शारीरिक थकावट हो सकती हैं। वाणी पर संयम रखें।
=====================
धनु :- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। फिर भी पूर्व विचारित इष्ट कार्यों की सिद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से पूर्व शकुन विचार अवश्य करे।
==================
मकर:- आपके चारों और सुखद वातावरण रहेगा। लेनदेन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा का विचार प्रबल होकर स्थित होता है, कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता अनिवार्य हैं।
=================
कुंभ : -वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी, व्यापार इत्यादि में किए गए निवेश से लाभ होगा। लेकिन आज व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं, खानपान का विशेष ध्यान रखें।
===============
मीन :- आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, दिनचर्या सामान्य रहेगी। खचों में बढोतरी दिखेगी। मन एवं वाणी पर विशेष संयम रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}