
4 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई-

जानकारी के अनुसार, मुंबई में सप्लाई हो रही ड्रग्स का कनेक्शन जोधपुर से होने का इनपुट था। मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते में एक फैक्ट्री का अपडेट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जोधपुर पहुंच कर ड्रग फैक्ट्री पर रेड मारी। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही यहां 4 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लोकल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट (40) कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 लाख 70 हजार का माल जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, भारमल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिछले 6 महीने से सर्विस सेंटर के नाम पर ड्रग फैक्ट्री संचालित कर रहा था।