मंदसौरमंदसौर जिला
औदिच्य ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न

30 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, विभिन्न समितियों का हुआ गठन
मंदसौर। औदिच्य ब्राह्मण समाज के छात्रावास चन्द्रपुरा मंदसौर पर आगामी 30 अप्रैल 2025 को होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक आवश्यक बैठक समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी की अध्यक्षता में रखी गई।
बैठक में विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पण्डया द्वारा गांव-गांव संपर्क में प्राप्त आय एवं होने वाले खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया एवं एक-एक व्यक्ति को समिति प्रमुख नियुक्त किया गया। प्रत्येक समिति में 5 से 7 सदस्य रहेंगे यह तय किया गया।
सम्मेलन को सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु पं. घनश्याम त्रिवेदी, विष्णु प्रसाद ज्ञानी, दीनदयाल शर्मा, रामचन्द्र जोशी (अमलावद), कंवरलाल व्यास (तलाव पिपलिया), ओमप्रकाश व्यास, रामप्रसाद मेहता (इशाकपुर), दिलखुश व्यास, गोपाल शर्मा, नागेश्वर व्यास, युगलकिशोर उपाध्याय, महेश शर्मा, कमलेश शुक्ला, विनोद शर्मा इत्यादि ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
बैठक का संचालन योगेन्द्र जोशी ने किया एवं आभार शिवनारायण उपाध्याय ने माना। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा गुर्जरबर्डिया ने दी।