रग्बी खिलाड़ीयों को मिली खेल छात्रवृत्ति,रग्बी खिलाड़ीयों में उत्साह

बड़वन-मन्दसौर से रग्बी के चार खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल मैं रजत पदक प्राप्त करने के उपलक्ष में 2022-23 खेल छात्रवृत्ति खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा रग्बी के चारों खिलाड़ियों को 8 हजार रुपए प्रत्येक खिलाड़ी को खेल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जिसमें विश्वराज सिंह तंवर, दर्शना पाटीदार, लक्ष्मी पाटीदार, दिव्या पाटीदार श्री जै. के. पब्लिक स्कूल सीतामऊ के विद्यार्थी हैं, खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमान विजेंद्र देवड़ा, और शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्री बंसीलाल बारीवाल जी, मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल महासचिव श्री अबरार अहमद शेख मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल टेक्निकल डायरेक्टर संदीप यादव , जिला रग्बी फुटबॉल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय वर्मा, पंकज शर्मा, स्कूल संचालक श्री निशिद जी बरडिया, स्कूल प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा रूनवाल मैम, मधुसूदन पाटीदार कबड्डी संघ अध्यक्ष, पूर्व कीड़ा अधिकारी अशोक जी शर्मा पीजी कॉलेज खेल अधिकारी राजू सिंह अविनाश उपाध्याय हॉकी कोच श्रीमती अनुया कुलकर्णी तलोदा कॉलेज खेल अधिकारी रजाक सर NIS कोच मुकेश भटेवर, ब्लॉक समन्वयक गोपाल, धनगर,मयूर सिंह राठौड़, प्रियंका प्रजापत नरेंद्र सिंह सिसोदिया बास्केटबॉल कोच सीतामऊ, नितेश मकवाना एवं जिला रग्बी फुटबॉल सचिव रग्बी, कोच जैनुल आबेदीन सहित। जिले के समस्त खेल प्रेमियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उनको बधाई दी। यह जानकारी जिला रग्बी मीडिया प्रभारी चैन सिंह पवार, हिम्मत सिंह चौहान ने दी।