गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

महर्षि विद्या मंदिर रूस्तमपुर में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

महर्षि विद्या मंदिर रूस्तमपुर में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

गोरखपुर, महर्षि विद्या मंदिर, रूस्तमपुर, गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ध्यान शिक्षक साधना सिंह और विजय लाल द्वारा गुरु पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सभी शिक्षकों और छात्रों ने भावातीत ध्यान किया।प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महर्षि विद्या मंदिर स्कूल समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “गुरु केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक भी होता है। गुरु पूर्णिमा का यह पावन दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा है।”कार्यक्रम में कक्षा 3 के बच्चों ने मधुर समूह गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 8 की छात्रा साक्षी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य छात्रों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक अखिलेश सिंह और शिक्षिका साधना सिंह ने गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन कक्षा 8 की छात्राओं प्रगति राय और सुरभि शुक्ला ने कुशलतापूर्वक किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, संध्या द्विवेदी, रीना श्रीवास्तव, सचिता मिश्रा, उदय सिंह, चारु श्रीवास्तव, मधूरिमा राय, विजय लाल, प्रियंका मिश्रा, अपर्णा श्रीवास्तव, नीलम दुबे, सीमा गुप्ता, संदीप सिंह, शालिनी मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, शेषनाथ त्रिपाठी, आकाश चन्द्र गौड़, श्वेता दुबे, प्रगति दुबे सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}