औरंगाबाददेशबिहारमांगराजनीति

युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

युवा राजद के द्वारा ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता

 

 

बिहार प्रदेश युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नई शिक्षा नीति ,केंद्र द्वारा जातीय जनगणना कराई जाने को लेकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष इं. विवेक रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन सुनील यादव ने किया उपस्थित नेताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार बिहार में हुई जातीय जनगणना पर उल्टा प्रलाप कर रही है अगर दम है तो पूरे देश में जातीय जनगणना करा कर देख ले। देश में लागू हुई नई शिक्षा नीति 2023 से गरीब छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा पूरे देश में सभी कॉलेजों को प्राइवेटीकरण करने की दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है देश मे बेरोजगारी की चरम सीमा पर हो गया है ।देश में एक बिहार ही ऐसा राज्य है जहां महागठबंधन की कुशल सरकार द्वारा सभी विभागों में सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकल रही है और लोग सरकारी नौकरी पा रहे हैं। देश में जहां जहाँ भी बीजेपी शासित राज्य है वहां की सरकार युवाओं को सिर्फ भड़काने की काम कर रही है ।देश के प्रधानमंत्री अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल चुके हैं इसका परिणाम आगे वाले आगे आने वाले चुनाव में देश की जनता दिखायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव इं. सुबोध कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव,सतेंदर यादव,संतोष यादव, युवा नेता सुशील कुमार, छात्र नेता बिकाश राय यादव, क्रीडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू यादव, छात्र नेता चंदन यादव,प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, मंजीत यादव, मुकेश कुमार ,अंकित पांडे,धर्मराज यादव,प्रीतम चंद्रा, मुकेश, सुनील, लालू, विशाल, अमरेश, राजू, मुन्ना, बूटा यादव, मनीष, आनंद, गोविंद, मनीष एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}