दलौदाखेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिला
ग्राम पंचायत भावगढ़ में आनन्द उत्सव पर खेलकुद सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया

ग्राम पंचायत भावगढ़ में आनन्द उत्सव पर खेलकुद सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया
भावगढ़। मन्दसौर कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर ग्राम पंचायत भावगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आनन्द उत्सव 2026 का आयोजन हुआ सर्व प्रथम मा सरस्वती कि तस्वीर पर माल्यार्पण कि गई तत् पश्चात् कार्यक्रम चालू किया गया पुरे जिले में आनन्द उत्सव मनाया जा रहा है साथ ही प्रमाण पत्र भी वितरण किये जा रहे हैं इसी के चलते ग्राम पंचायत भावगढ़ के विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ राज्य योजना के तहत बाहर से आने वाले बच्चों को साइकिल वितरण कि गई और बताया गया कि ऐसी योजना होनी चाहिए स्वस्थ रहने के लिए हमें खेलना जरूरी है कार्यक्रम में दौड़, बोरा दौड़, रस्साकशी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया ग्राम पंचायत भावगढ़ विद्यालय स्टाप गण एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत भावगढ़ सरपंच प्रतिनिधि महेश भटेवरा सहायक सचिव श्याम भटेवरा विजय राठौड़ भवानी प्रताप सिंह भेरूलाल कुमावत महेश भावसार सुरेश सेन जगदीश कुमावत अजय चौधरी ईश्वर लाल कुमावत कुलदीप सेन सुनिल धानुका राजेश कुमावत एवं विद्यालय स्टाप गण छात्र छात्राएं उपस्थित रही।


