सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ

भैरव जी धाम पगारिया में सेठिया परिवार का महाकुंभ मिलन समारोह संपन्न हुआ

धर्मशाला निर्माण सहित पूजा अर्चना आदि व्यवस्थाओं के लाभार्थी बने परिजन

नाहरगढ़। भैरव जी धाम पगारिया में सेठिया परिवार का महाकुंभ मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाकुंभ परिवार मिलन समारोह आयोजन समिति के सदस्यों मांगीलाल सेठिया मंदसौर, संदीप सेठिया मंदसौर,‌अरुण सेठिया सुवासरा, सत्यनारायण सेठिया जग्गाखेड़ी ने संयुक्त जानकारी में बताया कि भेरुजी महाराज पगारिया में हजारों की संख्या में सेठिया परिवारों का सामूहिक रातीजगा कार्यक्रम अपार जोश, उत्साह, उमंग के साथ संपन्न हुआ।

धर्मशाला सहित पूजा अर्चना कि व्यवस्थाओं में बढ़ाया हाथ-

इस अवसर पर कलश, ध्वजा, चोला व आरती और धर्मशाला की बोली लगाई गई, जिसमें निम्नलिखित सेठिया परिवारों ने बोली लगाई गई जिसमें बंसीलाल सेठिया चुनावाला शामगढ़ द्वारा 151151रुपये कलश रोहरण , रामेश्वर प्रयागराज सेठिया कयामपुर द्वारा 171171 रुपये ध्वजा रोहण, कैलाशचंद सेठिया नाहरगढ़ वाले पिपलियामंडी एवं रामदयाल सेठिया नाहरगढ़ वाले रतलाम द्वारा 131131 रुपये चोला एवं आरती, सत्यनारायण सेठिया गरोठ द्वारा 301311 रुपये धर्मशाला के भूमि पुजन,जगदीशचंद सेठिया बिशनिया द्वारा 151151 रुपये अन्नपूर्णा भवन (रसोईघर), डॉ. देवीलाल सेठिया पिपलिया मंडी द्वारा 201111 रुपये हाल निर्माण के लिए एवं धर्मशाला निर्माण में एक लाख रुपए के लाभार्थी गोरधनलाल सेठिया कोटड़ामाता, सत्यनारायण सेठिया जग्गाखेड़ी, देवीलाल सेठिया रोझाना वाले चौमहला, राजेश सेठिया सुंठी वाले मंदसौर, नाथूलाल सेठिया मिर्ची वाले शामगढ़ तथा 51 हजार के लाभार्थी शिवकुमारजी सेठिया झालरापाटन, रामगोपाल सेठिया मरलावदा वाले गरोठ, घनश्यामजी सेठिया शामगढ़, हरिनारायण सेठिया मरलावदा वाले गरोठ, शिवनारायण सेठिया शामगढ़, जगन्नाथ सेठिया शामगढ़,‌ बंशीलालजी किशनलाल सेठिया सुवासरा, हरिवल्लभ‌ सेठिया भानपुरा, जमनालाल सेठिया सुवासरा, जगदीशचंद सेठिया खड़ावदा वाले भानपुरा, बद्रीलाल सेठिया नाहरगढ़ एवं 21 हजार के लाभार्थी राधेश्याम सेठिया गरोठ, पवनकुमार सेठिया पोस्ता वाला चौमहला ,11 हजार के लाभार्थी दिलीपकुमार सेठिया भानपुरा, प्रहलाद सेठिया सुंठी वाला मंदसौर, ओमप्रकाश सेठिया मरलावदा वाले गरोठ, रामगोपाल सेठिया पिपलिया कराड़िया वाले मंदसौर के द्वारा राशि कि घोषणा प्रदान कि गई।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान-

समारोह में आयोजन समिति एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा सेठिया परिवार के होनहार प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान किया गया।

कलाकारों ने दी आकर्षक भजनों की प्रस्तुती-

आयोजन में 31 जनवरी की रात्रि में 2 बजे तक श्री सांवलियाजी पैदल यात्री संघ नाहरगढ़ के कलाकार संदीप शर्मा, कमल बैरागी एवं नंदिनी तिवारी रतलाम (धार) के द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुती दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवीलाल सेठिया पिपलियामंडी एवं आभार प्रदर्शन मांगीलाल सेठिया मंदसौर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}