उत्तर प्रदेशगोरखपुर

महिला ने जीआरपी कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा, आप सभी देवदूत हैं

महिला ने जीआरपी कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा, आप सभी देवदूत हैं

गोरखपुर नौतनवा रेल मार्ग पर स्थित लखनऊ मंडल के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला पानी लेने के चक्कर में अपने दो बच्चों वर्तिका व प्रांजल से बिछड गई। लेकिन जीआरपी थाना आनंद नगर प्रभारी आदित्य सिंह के कुशल नेतृत्व में व जवानों की तत्परता से बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।एक बार फिर जीआरपी ने अपनी सजगता का परिचय देते हुए एक परिवार की खुशी बचा ली। आनंद नगर स्टेशन पर एक महिला यात्री संगीता मद्धेशिया पत्नी शिवराम उर्फ कृष्ण मद्धेशिया निवासी धानी बाजार थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज ट्रेन नंबर 55040 से चिल्हिया स्टेशन से मानीराम की यात्रा के दौरान आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के चक्कर में अपने बच्चों को खो बैठी थी, लेकिन जीआरपी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन मास्टर से बात कर ट्रेन को रुकवाकर ढूंढ निकाला। वहीं महिला के द्वारा जीआरपी थाना आनंदनगर के थाना प्रभारी आदित्य सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील त्रिपाठी विमलेश राम देवेंद्र यादव व अन्य कर्मचारीयों की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}