विकासमंदसौर जिलाशामगढ़

10 नवंबर को होगा अंडरब्रिज आम जनता को समर्पित, महापुरुष के नाम पर होगा नामकरण

10 नवंबर को होगा अंडरब्रिज आम जनता को समर्पित, महापुरुष के नाम पर होगा नामकरण

शामगढ़-वार्ड नंबर 13 ,14, 15, व ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाए गए अंडरब्रिज का लोकार्पण 10 नवंबर को होगा इसके लिए आवश्यक तैयारियां की रूपरेखा नपा अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के निवास पर आयोजित एक बैठक में सुनिश्चित की गई

ज्ञात हो कि अंडर ब्रिज निर्माण के लिए नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव ने भरकस प्रयास करते हुए कार्य को मूर्त रूप दिया

इसके लिए लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह ने 8 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि विशेष विधायक निधि से प्रदान कर क्षेत्र एवं नगर की जनता को लाभान्वित किया है

श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने बताया कि नगर व क्षेत्र की जनता लंबे समय से अंडरब्रिज निर्माण के लिए प्रयासरत थी और इसके लिए आंदोलन भी हुआ आमजन की भावना के अनुसार अंडरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है

जिसका लोकार्पण 10 नवंबर को दोपहर 1बजे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक हरदीप सिंह डग एवं सम्मानित जन प्रतिनिधियो की उपस्थिति में होगा इसके लिए एक बैठक का आयोजन भी किया गया है जिसमें नपाध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल जोशी मंडल अध्यक्ष धीरज सांघवी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार जलकल सभापति बंटी अश्क पार्षद सिंटू धमोनिया फारूक मेंव नवीन फरक्या व अन्य कई वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए

बैठक में निर्णय लिया गया है कि अंडरब्रिज निर्माण के लिए आंदोलन हुआ था उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा उन्हें शाल श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा

इसके अलावा पार्षद सिंटू धमोनिया एवं फारूक मेंव अपने-अपने वार्डों में स्वयं एक-एक घर पर जाकर लोकार्पण के कार्यक्रम में आम जनता को शामिल होने का अनुरोध करेंगे सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के लिए दीपू राठौर विनोद काला को जवाबदारी दी गई

नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने भी अपने पार्षदों आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर वासियों वार्ड वासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में 10 नवंबर को दोपहर 1बजे सुवासरा रोड अंडरब्रिज के सामने लोकार्पण में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}