दिल्ली।
रवींद्र जयंती के शुभ अवसर पर चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन शिक्षा विभाग के द्वारा आनलाइन माध्यम से “रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक बयान में सीकेएनकेएच फाउंडेशन शिक्षा विभाग के डायरेक्टर प्रीतेश तिवारी ने बताया कि, इस सम्मान समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं और लेखक-लेखिकाएं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं और लेखक-लेखिकाएं है डॉ सबिता मिश्रा, डॉ मुक्ता गोयाल, डॉ नम्रता जैन, डॉ निता मित्रा, डॉ विपिन शर्मा, डॉ कृतिबास दत्ता, डॉ उदय मोदक, संजीत विश्वास, डॉ बिजय कुमार झा, डॉ संजुक्ता पाधी, डॉ रत्नेश जैन, डॉ कल्पना जैन, डॉ प्रतिमा चामलिंग राय, डॉ पार्थ घोष, जयंत चक्रवर्ती, डॉ परिमल मंडल, आदि।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संचालक मंडल के अध्यक्ष राघब चंद्र नाथ, फाउंडेशन के खेल विभाग के निर्देशक बब्लू कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दिए।
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।