मौसममंदसौरमध्यप्रदेश

तेज धूप के साथ मौसम साफ:अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड; मानसून की हुई विदाई, अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं

 

मंदसौर – प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। मंदसौर में आज मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि, कुछ दिन अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। माह के आखरी में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी ।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पूरे प्रदेश से मानसून लौट गया है। बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की वजह से कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। अगले कुछ दिन में ठंड भी दस्तक दे देगी।

इससे पहले मंगलवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। कुछ जगह ओले भी गिरने की खबर है। पिछले 5 दिन से प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना हुआ है।

अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर से प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन का तापमान 30-32 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}