IFFCO केंद्र में IFFCO Nano Urea/DAP Liquid न लेने पर नहीं दी जा रही डीएपी खाद

मामला IFFCO ई बाजार मनगवां (देवगांव) का
रीवा। IFFCO खाद समिति में किसानों को यूरिया खाद अब 1370 में नही वल्कि 1970 में मिलेगी। क्योकि खाद खरीदते समय IFFCO समिति में IFFCO Nano Urea/DAP Liquid लेना अनिवार्य कर दिया हैं। यदि किसान को खाद लेनी हैं तो 600 रूपये ज्यादा देकर खाद लेनी होगी। यदि किसान IFFCO Nano Urea/DAP Liquid नही लेता हैं तो डीएपी खाद नही मिलेगी मनगवां के देवगांव स्थित IFFCO ई बाजार में भी खाद लेने वाले किसानो को जबरन IFFCO Nano Urea/DAP Liquid दी जा रही है। यदि किसान IFFCO Nano Urea/DAP Liquid नही लेता हैं तो उसे खाद नही मिलेगी।
किसान को एक बाेरी डीएपी खाद 1370 रुपए व 600 रूपये IFFCO Nano Urea/DAP Liquid के देने होते हैं और किसानो को डीएपी अब 1970 रुपए में मिल रही हैं।
खाद सब्सिडी से बचने के लिए आया नैनो यूरिया, किसान हुए परेशान
उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के दावों के साथ जिस नैनो यूरिया को सरकार बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है, किसानों के अनुभव उससे मेल नहीं खाते।



