ज्योतिष दर्शनदेशनई दिल्ली

17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, जानें कब-कब पड़ेगी श्राद्ध की तिथियां

===============

 

समापन 2 अक्तूबर 2024 को होगा

दिल्ली :-हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होता है। इस साल 17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष की शुरूआत हो रही है, जिसका समापन 2 अक्तूबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साल के ये 16 दिन पूर्वजों की पूजा, आत्म शांति और आशीर्वाद पाने के लिए बेहद खास होते हैं, इन्हें श्राद्ध कहा जाता है.kशास्त्रों के अनुसार श्राद्ध अवधि के दौरान हम सभी के पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती हैं।

पितृ पक्ष के समय कई नियमों का पालन भी किया जाता है, जिससे पूर्वजों की कृपा परिवार पर बनी रहती है। आमतौर पर लोग श्राद्ध के दौरान पूजा पाठ से जुड़े कार्यों पर अधिक जोर देते हैं। इससे पितरों का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान पितरों का तर्पण करने से पितृ ऋण चुकाने में मदद मिलती है।

पूर्णिमा तिथि

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर 2024 को प्रातः 11:44 से शुरू हो रही है। इसका समापन 18 सितंबर 2024 को प्रातः 08:04 पर होगा।

पितृ पक्ष 2024 तिथियां

17 सितंबर, मंगलवार: पूर्णिमा श्राद्ध

18 सितंबर, बुधवार: प्रतिपदा श्राद्ध

19 सितंबर, गुरुवार: द्वितीया श्राद्ध

20 सितंबर, शुक्रवार: तृतीया श्राद्ध

21 सितंबर, शनिवार: चतुर्थी श्राद्ध, महाभरणी

22 सितंबर, रविवार: पंचमी श्राद्ध

23 सितंबर, सोमवार: षष्ठी श्राद्ध, सप्तमी श्राद्ध

24 सितंबर, मंगलवार: अष्टमी श्राद्ध

25 सितंबर, बुधवार: नवमी श्राद्ध, मातृ नवमी

26 सितंबर, गुरुवार: दशमी श्राद्ध

27 सितंबर, शुक्रवार: एकादशी श्राद्ध

29 सितंबर, रविवार: द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध

30 सितंबर, सोमवार: त्रयोदशी श्राद्ध

1 अक्तूबर, मंगलवार: चतुर्दशी श्राद्ध

2 अक्तूबर, बुधवार: अमावस्या श्राद्ध, सर्व पितृ अमावस्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}