आज 25 दिसम्बर 2022 रविवार को क्या कह रहे आपके सितारे, देखिए राशिफल

**************************-
आज 25 दिसम्बर 2022 रविवार को क्या कह आपके सितारे, देखिए राशिफल
–ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840 ,8085381720
****************************
मेष:-आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
————————–
वृषभ:- आज आपकी दिनचर्या मे भागदौड़ अधिक रहेगी। बनते कार्यों में बाधा संभव है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।
—————
मिथुन:-आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।
———————
कर्क:- आज व्यवसाय इत्यादि ठीक चलेगा,आप वाणी पर नियंत्रण रखें।आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते है,वाहन व मशीनरी चलाते समय लापरवाही न करें।
——————
सिंह:- इस राशी वाले जातकों को आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है।बातचीत मे सावधानी रखें।
——————
कन्या: – आज दिनचर्या परिवर्तित रहेगी, ईर्ष्या करने वालों से सावधान रहें।सामान्य थकान व कमजोरी रह सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
—————
तुला:- किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति हो सकती है। कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
————
वृश्चिक:- आज आपका व्यापार- व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। शत्रुभय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई योजना बनेगी।
———
धनु:- आज आपको शारीरिक कष्ट तथा मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग रहेगा। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।मनोबल मे वृद्धि होगी।
————
मकर :- घर में अतिथियों का आगमन होगा।कर्म क्षेत्र मे शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार- व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक स्थिति मन के अनुकूल बनेगी।
———-
कुंभ :- व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी,किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह का वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति सरलता से होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
——
मीन:-आज आय-व्यय बराबर रहेंगे,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें कीमती वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार- व्यवसाय ठीक चलेगा।