सोयाबीन के भाव बढ़ाने व बाबा अंबेडकर कि प्रतिमा लगाने को लेकर आजाद पार्टी ने दिया ज्ञापन

सीतामऊ।किसानो की सोयाबीन के भाव 6000/- सीतामऊ में चल रहे अवेध हॉस्पिटल और बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर आजाद पार्टी के नेतृत्व में राष्टपति के नाम दिया सीतामऊ एसडीएम शिवानी गर्ग को दिया ज्ञापन
मध्यप्रदेश में सोयाबीन का भाव 6000/-छः हजार रूपया प्रति क्विंटल के मान से बिकना चाहिए ताकि सोयाबीन की फसल मे अत्यधिक खर्चा बैठने के कारण मध्यप्रदेश के किसान आत्महत्या करने के लिए व कर्ज लेने के लिए मजबुर हो रहे है। यह कि वर्तमान में अत्यधिक वर्षा होने से वर्तमान मे सोयाबीन की फसल में फुल व कली भी नष्ट हो गई है व पिला मौजक जैसी अनेक बीमारी के कारण सोयाबीन समय से पहले ही पीली पड गई व सोयाबीन की फसल पुरी तरह से नष्ट हो गई जिसका मुआवजा तत्काल पटवारी मौजा के जॉच किये बिना ही किसानो के खाते मे राशि डलवाई जावे ताकि किसान लोग आत्महत्या करने के लिए प्रेरित न हो। और न ही अपनी भुमि किसी अन्य के यहाँ गिरवी या विक्रय करने के लिए मजबुर हो। यह कि वर्तमान में सीतामऊ शहर व आसपास के गांव मे आर्युवैदिक व होम्योपैथिक अपनी पद्धति मे ईलाज न करते हुए वह ऐलोपैथिक मे ईलाज कर रहे है जिससे मरीजो को डाक्टर द्वारा उनकी पद्धति का ज्ञान होते हुए भी ऐलोपैथिक पद्धति मे ईलाज करने से उनको स्वास्थ का उचित लाभ नही मिल पा रहा है व उनके द्वारा अवैध रूप से बोतल व इंजेक्शन लगाये जा रहे है। इस तरह शहर व गांव मे अन्य छोलाछाप डाक्टरो द्वारा गुमराह कर जनता से अत्यधिक अवैध लाभ कमाया जा रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर बन्द करवाया जावे। सीतामऊ तहसील सीतामऊ के द्वारा यह मांग की जाती है कि बाबा साहब भीम राव अम्बेंडकर की प्रतिमा सीतामऊ नगर में आर्दश भोजनालय के सामने शासन प्रशासन के द्वारा लगवाई जावे ।
जल्द से जल्द आदेश पारित कर प्रतिमा सीतामऊ के आर्दश भोजनालय के सामने लगाने की कृपा करे।



