संत निरंकारी मिशन खड़ावदा द्वारा शासकीय अस्पताल खड़ावदा में पौधारोपण किया गया


खड़ावदा निप्र। सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज जी के आदेश अनुसार प्रकृति संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वन नेस वन दिनांक 11/ 8 /2024 रविवार को परियोजना के अंतर्गत पूरे विश्व के अंदर संत निरंकारी मिशन द्वारा पौधारोपण किया गया। संत निरंकारी फाऊंडेशन चैरिटेबल द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
मिशन के सेवादार तन मन धन से इस कार्य के प्रति समर्पण होते हैं और स्वयं देखकर करते हैं।सत निरंकारी मिशन का उद्देश्य नर सेवा नारायण पूजा और नहीं कोई दूजा धर्म है।इस प्रकृति को सब ने मिलकर एक सुंदर देना है।
ब्रांच खड़ावदा के मुखी महात्मा राधेश्याम जी निरंकारी सेवादल संचालक बीपी वाघेला सेवादल सदस्य पुरुषोत्तम जी बैरागी मांगीलाल मंडलोई कवि रामगोपाल जाटव अस्पताल के वार्ड बाय रमेश चंद पुरोहित अरविंद भाटी पंडित जोशी सभी ने सेवा की ।यह जानकारी ब्रांच सहायक मीडिया प्रभारी मांगीलाल मंडलोई ने दी।