नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 05 अप्रैल 2026 रविवार

/////////////////////////

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच 4 अप्रेल 2026, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति से सनातन परंपरा के वैचारिक आधार को शिक्षा नीति में समाहित किया है। ऐसा करके युवाओं को सच्चे संस्कार के साथ विकास का अवसर दिया गया है। हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्यप्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्राचीन गौरव के साथ विकास को नया आयाम दिया है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच में सद्भाव और विकास के साथ सहयोग बढ़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दो भाइयों की जोड़ी है। दोनों मिलकर विकास के नए प्रतिमान बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच सद्भाव और विकास के लिए सहयोग बढ़ा है।

सिंहस्थ: 2028 में बनेंगे कीर्तिमान

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ अद्भुत होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले सभी नागरिकों,पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रहेगी। इस दृष्टि से नए कीर्तिमान भी बनेंगे।

=============

प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया

नीमच 04 अप्रेल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीमच जिले में बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत जावद क्षेत्र के गांव रामदेव नगर में एक बाल विवाह को रुकवाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि विकासखंड जावद के ग्राम रामदेवनगर में 17 वर्षीय बालिका का विवाह 7 अप्रैल को होने वाला है। बारात मंदसौर जिले से आएगी। सूचना प्राप्ति पर परियोजना अधिकारी जावद श्रीमती आभा पाटीदार ने संपूर्ण जानकारी की तस्दीक की गई और सूचना सही पाएं जाने पर प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा बालिका के घर जाकर ,परिवार को समझाया गया। समझाईश के आधार पर बालिका के पिता व परिवार द्वारा लिखित में दिया गया,कि वे बालिका सोना(परिवर्तित नाम) का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ही करेंगे और यदि उसके पूर्व विवाह किया जाता है,तो किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही उनके विरुद्ध की जा सकेगी। प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से एक बाल विवाह की रोकथाम की जा सकी है।

==============

वाहन किराये पर लेने दरें आमंत्रित

इच्‍छुक दस अप्रेल तक प्रस्‍तुत कर सकेंगे अपनी दरें

नीमच 4 अप्रैल 2026, वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में मासिक किराये पर बोलेरो, स्‍कारपियों, इनोवा वाहन, टैक्‍सी लिये जाने के लिये निविदा दरें आमंत्रित की गई है। निविदा के प्रपत्र और शर्ते कार्यालयीन दिवसों में 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पूर्व 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त किए जा सकते है। भरी हुई निविदाएं 10 अप्रैल 2026 को अपरान्‍ह 2 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के पश्‍चात प्राप्‍त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्‍त निविदाएं 10 अप्रैल 2026 अपरान्‍ह 3 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में समिति व्‍दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। विस्‍तृत जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती है।

===============

भाजपा के नए ’हाईटेक’ जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को; मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर नीमच भाजपा को नए हाईटेक जिला कार्यालय की सौगात मिलने जा रही है। आगामी 6 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे, बंगला नं. 60 (पुरानी नगरपालिका) में नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम ’टू-वे लिंक’ (वर्चुअल) माध्यम से संपन्न होगा।

प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अपने गौरवशाली 47 वर्ष पूर्ण कर 48वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नीमच सहित प्रदेश के 16 अन्य जिलों आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाडी, छिंदवाडा, पांढुरना, मउगंज, मैहर, भिण्ड, धार ग्रामीण, बुरहानपुर (कार्यारंभ), मंदसौर (कार्यारंभ), रतलाम (कार्यारंभ) में भी नवीन कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। ये नए कार्यालय न केवल विशाल मीटिंग हॉल, बल्कि आधुनिक डिजिटल सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जिससे संगठन के कार्यों में और अधिक गति आएगी।

श्री परिहार ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे – स्थानीय जिला स्तर पर एकत्रीकरण, प्रातः 11 से 11.30 बजे – स्थानीय जिले में वक्ताओं के उद्बोधन, प्रातः 11.30 बजे – भोपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोडकर लाईव कार्यक्रम आरंभ, प्रातः 11.30 बजे – अतिथि आगमन एवं ध्वजारोहण, प्रातः 11.35 से 11.40 बजे – वरिश्ठजन सम्मान, प्रातः 11.40 से 11.50 बजे – दीप प्रज्वलन व वन्दे मातरम् एवं स्वागत, प्रातः 11.50 से 12.30 बजे – अतिथि उद्बोधन एवं डॉक्यूमेन्ट्री, दोप. 12.30 बजे – स्वस्ति वाचन एवं सभी जिलों में भूमिपूजन प्रारंभ होगा। श्री परिहार ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकताओं सहित आमजन से भी कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

कार्यकर्ताओं का सपना जल्द होगा साकार

नवीन कार्यालय निर्माण के भूमिपूजन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना सपना जल्द साकार होगा। इससे जिला स्तर पर संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कार्यकर्ताओं को बैठक व अन्य सांगठनिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन (सीए), संभाग प्रभारी सुरेश आर्य और सांसद सुधीर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना नारायण खण्डेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में यह अनुष्ठान पूर्ण होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}